{"_id":"63ff9c7f3dfb92e21207dfa4","slug":"polling-parties-leave-votes-will-be-cast-today-ballia-news-c-20-1-85066-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चांददियर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चांददियर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
विकास खंड मुरली छपरा के चांददियर ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव के लिए बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि चांददियर पंचायत के ग्राम प्रधान पद उप चुनाव के लिए कुल 15 बूथों पर चुनाव होना है। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर कुल 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि इन कर्मचारियों के अलावा रिजर्व में भी कर्मचारियों को रखा गया है। कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष उपचुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।
विकासखंड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत चांद दियर के ग्राम प्रधान रहे विनोद यादव के असामयिक मृत्यु के बाद उक्त पंचायत में बृहस्पतिवार को उप चुनाव होना है। इसके लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो मार्च की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतदान पेटियों को सील कर पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय लाएंगे और यहीं जमा किया जाएगा। वोटों की गिनती चार मार्च को होगी।