{"_id":"5f4be43c8ebc3e4ae354ae31","slug":"political-siege-started-for-cooperative-elections-ballia-news-vns5443665157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता चुनाव को लेकर राजनीतिक घेराबंदी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता चुनाव को लेकर राजनीतिक घेराबंदी शुरू
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आगामी एक सितंबर को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा बेल्थरारोड के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की रस्साकशी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने मतों को सहेजने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव को लेकर राजनीतिक घेराबंदी भी शुरू हो गई है।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें करीब 15 वर्षों तक अध्यक्ष रहे इंद्रप्रताप सिंह के अलावा भाजपा समर्थित दयानंद वर्मा व राजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
चुनाव की मतदाता सूची के मुताबिक कुल 1446 मतदाता हैं, जो तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जबकि करीब 800 मतदाता मृतक बताए जा रहे हैं, जिन्हें खोजना प्रत्याशियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चुनाव को लेकर भाजपा ने राजनीतिक घेराबंदी तेज कर दी है। इंद्रप्रताप सिंह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में जीत दर्ज करने के लिए जुट गए हैं। वहीं भाजपा अपने पक्ष में मतदाताओं को लामबंद करने के लिए सांसद रवींद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग में चुनाव में जीत के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इससे चुनाव दिलचस्प हो गया है। इससे 15 वर्षों तक अध्यक्ष रहे इंद्र प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। प्रत्याशियों ने परंपरागत वोटों को सहेजने और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मुहिम तेज कर दिया है।