फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Policemen beat up the health department driver for not removing the car, fury

गाड़ी नहीं हटाने पर पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के चालक को पीटा, रोष

Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Policemen beat up the health department driver for not removing the car, fury
दुबहर। कोरोना टीका लगाने जा रही स्वास्थ्य टीम के वाहन चालक को दुबहर पुलिस ने पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी अधीक्षक मुकर्रम को घटना के संबंध में लिखित जानकारी दी। इस घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीएचसी सोनवानी की टीम कोरोना टीकाकरण के लिए सोमवार की सुबह करीब साढे़ 10 बजे जनेश्वर सेतु से वाहन द्वारा जवहीं दियर जा रही थी। इसी बीच पुल पर मुंडन संस्कार के चलते जाम लग गया। सेतु पर दुबहड़ थाना के तैनात पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण टीम के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा। ड्राइवर द्वारा जाम के कारण गाड़ी नहीं हटाने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विरोध करने पर पुलिसकर्मी गालियां देने लगे। टीकाकरण के बाद टीम देर शाम सोनवानी सीएचसी पहुंची और प्रभारी अधीक्षक मुकर्रम को घटना के संबंध में लिखित जानकारी दी। सीएचसी सोनवानी के सभी स्वास्थ्य कर्मी डा. कन्हैया ओझा के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ सीएमओ ऑफिस में लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed