फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police will keep a special eye on the sensitive plus booths, cameras will be there

Ballia News: अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस की रहेगी खास निगाह, होगी कैमरे की नजर

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police will keep a special eye on the sensitive plus booths, cameras will be there
निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर खास नजर रहेगी। इस बार ऐसे बूथों को भी चिह्नित किया गया है, जहां पर किसी जाति की आबादी की बहुलता है। वहां पर भी खास इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 125 मतदान केंद्र और 423 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां कुल 3,46,737 मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन ने 55 मतदान केंद्रों और 186 मतदेय स्थलों को संवेदनशील घोषित किया है। जबकि 54 मतदान केंद्रों और 151 पोलिंग बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन ने 17 मतदान केंद्रों और 58 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है। जहां सुरक्षा के अतिरिक्त व पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही जिला व पुलिस-प्रशासन निकाय मतदान को शांति एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में जुटा है। जिले में दो नगर पालिका परिषद बलिया और रसड़ा और दस नगर पंचायत बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, नगरा, रतसड़कला और चितबड़ागांव है। इन 12 निकायों में कुल 125 मतदान केंद्र और 423 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिन पर मतदान किया जाएगा। जिला स्तर पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, थाना प्रभारी व नगर निकाय के अधिकारी की गठित समिति द्वारा इन मतदान केंद्रों में संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी
इस बार पुलिस ने मतदान केंद्रों के अति संवेदनशील श्रेणी का आधार आरक्षण को भी बनाया है। वोटरों को स्वतंत्र रूप से वोट देने के लिए पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया है। अति संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस के अलावा पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे। वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी होगी। इसमें से कुछ जगहों पर अर्ध सैनिक बल भी तैनात किए जाएंगे। नई नगर पंचायतों के चलते मतदाता संख्या में हुई वृद्धि को ध्यान में रखकर चिह्नित किया गया है। इसको लेकर बीते चुनाव के दौरान हिंसक घटना में नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed