फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police strictly on border and vegetables and shops

सीमा से लेकर सब्जी व दुकानों पर पुलिस ने की सख्ती

Mon, 27 Apr 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Police strictly on border and vegetables and shops
बलिया। बिहार प्रांत के सिवान, छपरा, भोजपुर, बक्सर तथा यूपी के गाजीपुर, मऊ जिला में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पहले ही जनपद की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां तक कि जलमार्ग के आवागमन को भी पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया है। लेकिन अब वाराणसी के सप्त सागर दवा मंडी में कोरोना वायरस के संकरण के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमा के साथी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रविवार को नगर स्थित दवा मंडी को बंद करवाया। वहीं वाराणसी से दवा की खरीदारी किए दुकानदारों और उनके कर्मचारियों को स्वत: ही क्वॉरेंटीन के लिए अपील की गई। उधर, सोमवार को सब्जी मंडी और अन्य दुकानदारों के यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पुलिस महकमा सुबह से ही लगी रही। इसके साथ ही नगर और सीमाओं पर भी कड़ाई से जांच की गई, ताकि कोई चूक ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed