{"_id":"615ef4c88ebc3e4afc3696d1","slug":"police-recovered-english-liquor-of-worth-eight-lakh-taken-to-bihar-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में आठ लाख की शराब बरामद: पिकअप में लादकर बिहार ले जाई जा रही थी, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में आठ लाख की शराब बरामद: पिकअप में लादकर बिहार ले जाई जा रही थी, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया
Thu, 07 Oct 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
सरकारी गोदाम से पिकअप में लादकर शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और शराब को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर शाम हल्दी पुलिस ने एक पिकअप पर लदी 145 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले के पास से सफेद पिकअप पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लादकर हल्दी-रामगढ़ के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। थानाध्यक्ष (हल्दी) सुरेश चंद्र द्विवेदी, रामगढ़ चौकी इंचार्ज रामाश्रय यादव सूचना मिलने पर रामगढ़ ढाले के पास वाहनों की जांच करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
इसी बीच बलिया की ओर से तेजगति से पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने रोककर तलाशी ली। इसमें 145 पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई। पेटी के अंदर 408 बोतल अंग्रेजी शराब और 5760 पाउच फ्रूटी अलग-अलग ब्रांड की मिली। वहीं पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में राजेंद्र कुमार पासवान पुत्र सुमेश्वर पासवान निवासी दलन छपरा थाना दोकटी बताया।
विज्ञापन
मांझी पुल पर एक व्यक्ति को देनी थी शराब
पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि यह शराब बलिया गोदाम से उठाई गई है। इसे मांझी पुल तक ले जाकर एक व्यक्ति को सुपुर्द करना था। अभियुक्त द्वारा बताए गए व्यक्ति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।