फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police post to be opened at Suremanpur station, smuggling to be curbed

Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पर खुलेगी पुलिस चौकी, तस्करी पर लगेगी नकेल

Thu, 02 Oct 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police post to be opened at Suremanpur station, smuggling to be curbed
बलिया। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी गोरखपुर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने थाने का निरीक्षण किया। बिहार के सीमावर्ती स्टेशन सुरेमनपुर पर पुलिस चौकी की स्थापना के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक सहित जवानों की तैनाती होगी। इससे यात्री सुरक्षा के साथ ही तस्करी पर नकेल लगेगी।
विज्ञापन

एसपी ने निरीक्षण के दौरान असलहाें और उनके रखरखाव को देखा। इस दौरान उन्हाेंने एक कांस्टेबल से असलहा चलाने के बारे में पूछा। थाने में रखे सभी रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रयास यह है कि यात्रियों के साथ सफर में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि त्योहार को देखते हुए सभी ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्लेटफाॅर्म व ट्रेनों में तैनात जवान कैमरे से लैस हैं। मिशन शक्ति के तहत जिला पुलिस से दो महिला आरक्षी तैनात है जो महिलाओं की सुरक्षा व जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों के एसी बोगी में चलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर है। किसी भी अपराध में कोच अटेंडेंट की संलिप्त मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले सुरेमनपुर पर पुलिस चौकी की स्थापना कर दी जाएगी। इस दौरान जीआरपी प्रभारी विवेकानंद और आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed