{"_id":"68c72690925716d9e40176b7","slug":"police-officer-present-in-line-in-case-of-stone-pelting-on-vehicles-three-policemen-suspended-ballia-news-c-194-1-son1018-134314-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वाहनों पर पथराव के मामले में कोतवाल लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वाहनों पर पथराव के मामले में कोतवाल लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के पास खनिज चेकिंग बैरियर पर वाहनों को रोकने के लिए पत्थरबाज बने पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने रविवार को प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया।
वहीं, कोन थाने के हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, शक्तिनगर थाने के कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार और ओबरा थाने के कांस्टेबल अनुराग तिवारी को निलंबित कर दिया।
लोढ़ी बैरियर पर खनिज विभाग और पुलिस की टीम की तरफ से चेकिंग के दौरान खनिज लदे वाहनों को रोकने के लिए पथराव करने का वीडियो शनिवार को सामने आया था।
पुलिस के इस तरीके को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे। बताया गया कि लोढ़ी टोल प्लाजा की तरफ से तीन वाहन तेजी से आ रहे थे। उन्हें रोका गया तो चालकों ने खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला को कुचलने की कोशिश की।
यह देख पुलिसकर्मियों ने वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई।
खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला को कुचलने की कोशिश के मामले में जहां बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, एसपी ने वाहनों पर पथराव करने के मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। साथ ही वाहनों रोकने के लिए पुलिस के रवैये की जांच विभागीय स्तर पर शुरू कर दी गई है।