फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police does not have a health system, a trap in the village

पुलिस ने कई गांवों से जाल व बड़ी नाव मंगवाया, तब जाकर चार शवों को निकाला जा सका

Mon, 04 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Police does not have a health system, a trap in the village
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फकरु राय के डेरा निवासी पांच किशोर सरयू नदी में स्नान करते वक्त डूब गए। इस घटना को लेकर प्रशासनिक अमला भी जुुटा रहा। एसएचओ संजय त्रिपाठी ,एसआई रविन्द्र नाथ राय, एस आई राजकपूर घटना स्थल पर पहुचे और ग्रामीणों के सहयोग से डूबे हुए किशोरों की खोजबीन शुरू करा दिया। ग्रामीण एक शव तो किसी तरह खोज निकाले लेकिन ग्रामीणों को थकते देख एसएचओ ने बैजू टोला गांव से जाल व बड़ी नाव मंगवाया। इसके बाद हल्दी थाना के सिपाही बड़ी जाल लेकर आए और फिर खोजबीन और तेजी से होने लगा। फिर भी बहुत सफलता नहीं मिली तो क्षेत्राधिकारी अशोक कुमारसिंह ने तुरंत बैरिया क्षेत्र में चल रहे द्वितीय मोबाइल पुलिस सेवा गाड़ी को रेवती भेजा और वहां से तीन नामचीन गोताखोर लेकर घटना स्थल पहुंचे और करीब दो घण्टे में वे तीन शवों को खोज कर नदी से निकाला। जिसमें कुल चार शव बरामद कर लिए गए। शाम हो जाने के कारण क्षेत्राधिकारी ने खोजने से मना करते हुए गोताखोरों को चांददीयर पुलिस चौकी पर रहने को कहा और कहा कि आप लोग सुबह पुन: खोजबीन कर एक शव को निकालने का प्रयास करें ताकि सभी शव बरामद हो जाए। उधर, मौके पर पहुंचे बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ,एस्रडी एम अशोक कुमार चौधरी, अपर पुस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने परिजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन

... तो पांच माताओं की नहीं होती गोद सूनी
जयप्रकाश नगर। सरयू नदी में डूबे किशोरों की सूचना प्राप्त होते ही पूरे गांव सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया और सरयू नदी के तट पर पुरुष व महिलाओं की सैकड़ों की संख्या में जुट गए। जब तक किशोरों के शवों की खोजबीन होता रहा तब तक वहां की भीड़ में कमी नहीं आई। वहीं, लोगो का कहना था कि इस समय यहां प्रतिदिन दर्जनों युवा किशोर स्नान किया करते हैं ।काश ये इस कटान स्थल पर ऐसा नहीं करते तो पांच माताओं की गोद आज सुनी नहीं होती ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed