{"_id":"600b15f08ebc3e30b80b3638","slug":"police-caught-three-with-stolen-tractor-and-mobile-ballia-news-vns57065625","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर व मोबाइल के साथ तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर व मोबाइल के साथ तीन को पकड़ा
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के कोड़रहा ढाले पर बृहस्पतिवार की देरशाम मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर व मोबाइल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पकड़े गए तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को चालान कर दिया।
दोकटी पुलिस कोड़रहा ढाला पर बृहस्पतिवार की देर शाम खड़े होकर संदिग्ध लोगों की पहचान कर रही थी कि एक ट्रैक्टर तेजी के साथ दलन छपरा की ओर से आया। पुलिस ने शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। सिपाहियों ने घेराबंदी की तो ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। इसी बीच एक ने पुलिसकर्मियों पर कट्टे से गोली चला दी। सिपाहियों ने अपना बचाव करते हुए भाग रहे तीनों लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम दिनेश सिंह, अभय राय निवासीगण मनियर व पिंटू तिवारी निवासी कान्हा छपरा थाना कृष्णगढ़ बिहार बताया। इसके बाद पकड़े गए ट्रैक्टर मालिक को पुलिस ने सूचना दी। थाने पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने ट्रैक्टर व चालक से छीने गए मोबाइल की पहचान की। एसएचओ दोकटी अमित सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को केवरा निवासी राजकुमार मिश्रा ने तहरीर दिया था। जिसमें बताया कि ट्रैक्टर को किराए पर लेकर कुछ लोग बैरिया ले गए। वहां चिरैया मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक संतोष राम को नशे की गोली खिला दिया और बेहोशी की हालत में उसे सेमरिया ढाले पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। गिरफ्तार करने वालों में एसएचओ के अलावा सिपाही अश्विनी राय, श्रवण प्रजापति, अंकित यादव, सुनील यादव रहे।