फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police attacked during land dispute; Head Constable injured.

Ballia News: जमीन के विवाद में पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police attacked during land dispute; Head Constable injured.
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चक हबसापुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। घटना में हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ।
विज्ञापन

चक हबसापुर निवासी सुनीता देवी और गांव के ही श्रीराम यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पूर्व में कई बार राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश भी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया, दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। वहां से उन्हें यह कहकर घर भेज दिया गया कि मामला इब्राहिमपट्टी चौकी क्षेत्र का है और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच रही है।
इसके बाद इब्राहिमपट्टी चौकी प्रभारी सरीमन सोनकर और हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा जांच के लिए श्रीराम यादव के दरवाजे पर पहुंचे। इस दौरान अमित मिश्रा बाइक से उतरकर जानकारी ले रहे थे, तभी किसी बात को लेकर श्रीराम यादव पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
भीमपुरा एसओ रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी अमित मिश्रा के तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed