{"_id":"6190ed50e1a1ef129252cb39","slug":"police-arrested-accused-of-rape-a-woman-went-viral-on-social-media-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: महिला से दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किए फोटो, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: महिला से दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किए फोटो, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Sun, 14 Nov 2021 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:34 PM IST
सार
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को महिला की तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
मामला फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो डाल दीं। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। फेफना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तारी कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन