फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police arrest for vechile thief

चार अंतरजनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 06 Dec 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
police arrest for vechile thief
बलिया। शुक्रवार की रात रसड़ा पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार
विज्ञापन
सदस्यों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान वाहन चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को वहां से ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे।

शनिवार को खुलासा करते एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की गई है। उनसे कई सुराग पुलिस को हाथ लगे हैं। इस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि ये चोरी की बाइक से लूट, छिनैती, चोरी आदि की घटनाओं अंजाम देते रहे हैं। जिले के साथ ही गैर जनपदों में भी अंजाम देते थे।

एसपी ने बताया कि रसड़ा सीओ सुरेश चंद रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी बाइक लेकर किसी बडे़ घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर सीओ सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में कोतवाल संदीप कुमार सिंह तथा कई दारोगा की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर शुक्रवार की रात में 9.30 बजे तिराहीपुर पुल के पास लखनेश्वर डीह मंदिर पास स्थित तिराहे से चार वाहन चोरों को पुलिस ने धर दबोचा।

 पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान बदमाशों ने स्वीकार किया कि चोरी के वाहनों को बेचने के लिए गाजीपुर जनपद में ले जा रहे थे। पकड़े गए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों में मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला के सनेगपुर निवासी ओमप्रकाश यादव, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी निवासी जितेंद्र कुमार, थाना चितबड़ागांव के टीका देवरी निवासी राजेंद्र राम तथा ग्राम कोड़रा निवासी मुन्ना राजभर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ओमप्रकाश और जितेंद्र पर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही रतनपुरा निवासी मोनू दूबे का अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का गैंग है। यह जनपद के साथ गैर जनपदों में वाहनों की चोरी कर फर्जी कागजात तैयार कर उसे बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed