{"_id":"64ee2423ac18290e7f0a3544","slug":"players-showed-talent-on-sports-day-ballia-news-c-190-1-bal1001-2475-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
सागरपाली। आरके मिशन स्कूल बलिया में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रद्धा सिंह और पिता का नाम सोमेश्वर सिंह था। पिताजी एक सिपाही थे। बहुत ही कम समय में ध्यानचंद हॉकी की ओर आकर्षित हो गए थे | 16 वर्ष की आयु में ही वे सेना में भर्ती हुए और हॉकी खेलना जारी रखा।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद हॉकी में तीन गोल्ड मेडल सन 1928, 1932 एवं 1936 में दिलवाए थे। द्वितीय विश्व युद्ध से पूर्व जर्मनी में हॉकी खेल रहे थे तब हिटलर ने उनके हॉकी खेल से प्रभावित होकर उन्हें जर्मनी की नागरिकता प्रदान करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन राष्ट्रभक्त ध्यानचंद में तानाशाह के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। कक्षा 6, 7 व 8 के छात्रों में पिरामिड बनाकर अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित किया। एरोबिक में कक्षा 8 9 व 11 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
हॉकी, वॉलीबॉल, व शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खेल दक्षता को प्रदर्शित किया। हॉकी प्रतियोगिता में कक्षा 10 की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में ब्लू हाउस विजेता रहा। शतरंज में संकेत उपाध्याय, रोहित मिश्रा, रिद्धिमा श्रीवास्तव विजेता रहीं। कैरम जूनियर में जय राय, अनुज यादव, वरिष्ठ वर्ग में अनुराग एवं सागर गुप्ता विजयी रहे। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने क्रीड़ा शिक्षक नसीम फातिमा व करमजीत गुप्ता को सम्मानित किया। एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत कुमारी साक्षी त्रिपाठी को भी सम्मानित किया।