{"_id":"60c4d1c28ebc3e14dd3f3a59","slug":"plantation-in-ballia-ballia-news-vns594431129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिया तहसील क्षेत्र में दस हजार होगा पीपल और बरगद पौधरोपण : डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिया तहसील क्षेत्र में दस हजार होगा पीपल और बरगद पौधरोपण : डीएफओ
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर वन विभाग बैरिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर रोपने के लिए दस हजार पीपल व बरगद के पौधे उपलब्ध कराएगा। शनिवार को सांसद व डीएफओ के हुई बातचीत के बाद डीएफओ ने बताया कि सांसद की पहल दस हजार पौधे विभिन्न मार्गों पर रोपे जाएंगे।
इन मार्गों में सोनबरसा, दलन छपरा, रामपुर मार्ग, बलराम सिंह के डेरा, धतूरी टोला मार्ग, मठ योगेंद्र गिरी इब्राहिमाबाद मार्ग, रानीगंज, बैरिया, सुरेमनपुर, बैरिया लालगंज मार्ग, बैरिया रेवती मार्ग सहित कई मार्ग शामिल हैं। जिनके पटरियों पर उक्त पौधे रोपित किए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि वैसे तो जुलाई का प्रथम सप्ताह पौधरोपण के लिए उचित होता है। लेकिन सांसद के निर्देश पर तत्काल यह पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
सांसद ने कहा कि लोगों को पीपल और बरगद के पेड़ लगाने के लिए समारोह पूर्वक पौधरोपण कार्य कार्यक्रम शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही पौधों के संरक्षण व रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित गांव के जिम्मेदार लोगों को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक पौधों का पोषण पुत्र की तरह नहीं होगा, तब तक प्रकृति का गोद मानक के अनुसार हरा भरा नहीं होगा।