{"_id":"c18605c4b17af68443fed54580149531","slug":"plans-shall-renaissance-chariot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की जानकारी देगा पुनर्जागरण रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की जानकारी देगा पुनर्जागरण रथ
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए पुनर्जागरण यात्रा अभियान की शुरुआत टाउन हाल के बापू भवन से शनिवार को किया गया। पुनर्जागरण रथ को सीडीओ के बालाजी और नोडल अधिकारी डा. कुमारी ज्योत्सना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनपद के 17 विकास खंडों के 100 गांवों में अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांव के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जानकारी देना तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से सशक्त बनाना है। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की महिलाओं और युवा मंडलों से युवा नेताओं को स्थानीय मुद्दों के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना मुख्य उद्देश्य है।
यह जागरण रथ विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। सरकार की नई योजनाएं देशभर के लोगों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय राज्य और जिला स्तर पर प्रशासनिक रूप से कार्यान्वित कर रही है। इसका समुचित लाभ ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंच पा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप सरकारी सेवाओं के लाभ से लोग उपेक्षित हो जा
विज्ञापन
रहे हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये भी लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। गांवों में रथ के साथ कठपुतली और भोजपुरी गीत संगीत के माध्यम से भी जागरूकता लाया जाएगा।