रसड़ा। क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में पानी टंकी स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के सामने ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता का पुतला भी फूंका। चेताया कि उनकी मांगों पर एक माह के अंदर अमल नहीं किया गया तो भूख हड़ताल एवं आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस विधान सभा इकाई अध्यक्ष सूर्यकांत यादव के नेतृत्व में ग्रामीण गांव में नवनिर्मित पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारम्भ कराने व अतिवृष्टि के दौरान टूटी सड़क के मुक्कमल निर्माण को लेकर नारेबाजी कर धरना प्रारम्भ कर दिया गया। पानी टंकी बन जाने के बाद भी पानी सप्लाई न होने पर धरनारत आक्रोशित ग्रामीणों ने जलनिगम के एक्सईएन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि मांगों के बाबत एसडीएम ने अपेक्षित आश्वासन दिया है। यदि एक माह के अंदर पानी टंकी से जलापूर्ति का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल व आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर मंजीत यादव, अमरनाथ राम, छट्ठू कन्नौजिया, मधु निषाद, रंजन गुप्ता, सोनू गुप्ता, गणेश शर्मा, अशोक गुप्ता, हरेराम, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, लालबचन राम, सुरेश राम, बीरबल यादव, परशुराम, कृष्णा कन्नौजिया, भूपेंद्र प्रजापति, कृष्णा राठौर, प्रधान यादव आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।