Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Photos of family members will be in front of the driver, so that accidents are less.

Ballia News: ड्राइवर के सामने होगी परिजनों की फोटो, ताकि हादसे हों कम

Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Photos of family members will be in front of the driver, so that accidents are less.
बलिया। परिवहन विभाग ने सड़क हादसे रोकने के लिए अब एक अनूठी पहल की है। आंध्र प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी सार्वजनिक वाहनों में ड्राइविंग सीट के सामने डेशबोर्ड पर चालक अपने परिवार का ग्रुप फोटो लगाएंगे। ऐसा करने से चालक अपने परिवार का ख्याल रखते हुए वाहन नियंत्रित गति में चलाएंगे। उम्मीद है कि इससे हादसों में कमी आएगी। परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों के आंकड़े देखें तो जिले में सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2021 में 293 हादसे हुए थे। इनमें 203 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2022 में 234 हादसों में 170 लोगों की जान गई, जबकि 2023 में हादसों की संख्या बढ़कर 263 हो गई। इनमें 176 लोगों की जान गई। तीन वर्षों की अपेक्षा इस साल तीन माह में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में 128 हादसे हो चुके हैं और 79 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पिछले तीन माह में जिस तेजी से हादसों का ग्राफ बढ़ा है, उसे देखकर दिसंबर तक हादसों में मरने वालों की संख्या 240-250 तक पहुंच सकती है। यह परिवहन विभाग के लिए चिंता का विषय है। इन आंकड़ों को देखते हुए परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने सभी सार्वजनिक वाहनों में चालकों की सीट के सामने उनके परिवार का ग्रुप फोटो लगाने का निर्देश दिए हैं। इसके तहत जल्द ही जिले में अभियान चलाकर सार्वजनिक वाहनों में चालकों के परिवार के फोटो चस्पा किए जाएंगे। ऐसा न करने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

000
हादसे रोकने की पहल
जिले में कुल वाहन 50000
व्यावसायिक वाहन 20,000
स्कूल वाहन 1150
निजी बसें 80
ऑटो 5,000
रोडवेज बसें 55
अनुबंधित बसें 30
बोलेरो 2,500
टैंकर 8525
ट्रक 2550
ई-रिक्शा 5,000
परिवहन आयुक्त का आदेश है कि सभी सार्वजनिक वाहनों में चालकों के परिवार की फोटो उनकी सीट के सामने डैशबोर्ड पर लगाए जाएं। जल्द ही जिले में यह अभियान शुरू किया जाएगा। ताकि चालक अपने परिवार के साथ-साथ दूसरे लोगों का भी ध्यान रखेंगे। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।-अरुण कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed