फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Photo of Sant Ravidas kept in Shiv temple courtyard, tension

शिव मंदिर प्रांगण में रखी संत रविदास की फोटो, विवाद

Mon, 21 Feb 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Photo of Sant Ravidas kept in Shiv temple courtyard, tension
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में एक पक्ष ने संत रविदास का फोटो रखकर झंडा गाड़ दिया। मामले ने तूल पकड़ लिया। पिछले तीन दिनों से मामला सुलझाने के लिए पंचायत चलती रही। सोमवार को गड़वार पुलिस पूरे दिन मामला सुलझाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। गांव में तनाव बरकरार है। देर शाम तक मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा थे।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण में कुछ युवकों ने शुक्रवार की रात संत रविदास का फोटो रखकर चबूतरा बनाने के बाद एक झंडा गाड़ दिया। उनका कहना था कि सड़क पर मंदिर है। शिव मंदिर प्रांगण में ही संत रविदास मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस पर गांव के दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया। पिछले दो दिनों से इसे लेकर पंचायत चलती रही पर दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

तब प्रधान प्रतिनिधि रामजी चौरसिया ने गड़वार पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस सोमवार को पूरे दिन दोनों पक्षों के मान मनौव्वल में लगी रही। लेकिउ एक पक्ष वहीं पर मंदिर बनाने की जिद पर अड़ा रहा। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि शिव मंदिर के प्रांगण में कहीं भी दूसरे मंदिर का निर्माण नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे हुए हैं। जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फोर्स तैनात हैं। एसडीएम को इसकी सूचना दी गई है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने कहा कि गांव मामले को शांत कराया जा रहा है। जल्द ही निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed