फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pet dog dies after killing snake for family save in Ballia

जान देकर चुकाई वफादारी की कीमत: घर में सोता रहा परिवार, जहरीले सांप से लड़ती रही 'काजल', सुबह थम गई सांसें

Thu, 16 Jul 2026 08:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में एक पालतू जर्मन शेफर्ड 'काजल' ने परिवार की रक्षा करने के लिए अपनी जान गवां दी। उसने सांप को घर के अंदर जाने से पहले ही संघर्ष कर उसे मार डाला, लेकिन सुबह होते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने तक वह मर चुकी थी। 

विज्ञापन
Pet dog dies after killing snake for family save in Ballia
पालतू जर्मन शेफर्ड 'काजल' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक पालतू जर्मन शेफर्ड 'काजल' ने परिवार की रक्षा करते हुए बहादुरी का परिचय दिया। बुधवार देर रात घर में घुसे एक विषैले सांप से उसने अकेले ही लंबी लड़ाई लड़ी और उसे मार डाला। हालांकि इस संघर्ष में सांप के डसने से 'काजल' खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बुधवार देर रात पीयूष तिवारी का पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान एक विषैला सांप बाउंड्री के भीतर घुस आया। परिवार को खतरे का एहसास होने से पहले ही घर की रखवाली कर रही जर्मन शेफर्ड 'काजल' ने सांप का सामना कर लिया। रात के सन्नाटे में काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार काजल ने सांप को मार दिया और परिवार को संभावित बड़े हादसे से बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह जहरीले दंश का शिकार हो गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे पशु चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काजल के मालिक पीयूष तिवारी ने बताया कि वह सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार की सदस्य थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी काजल दो बार घर में घुसे जहरीले सांप को मारकर परिवार की जान बचा चुकी थी। इस बार भी उसने अपने कर्तव्य से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया और परिवार की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। काजल की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

गांव के लोगों ने भी उसकी बहादुरी और वफादारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों का कहना है कि उसने जिस साहस और समर्पण के साथ परिवार की रक्षा की, वह इन्सान और पशु के बीच अटूट विश्वास और निस्वार्थ प्रेम का ऐसा उदाहरण है, जिसे बरियारपुर लंबे समय तक याद रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed