फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Performed Pind Daan and offered Tarpan to ancestors on the banks of the Ganges

Ballia News: गंगा तट पर पिंडदान कर पुरखों का किया तर्पण

Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Performed Pind Daan and offered Tarpan to ancestors on the banks of the Ganges
गया पिंडदान करने जाने से पूर्व उजियार गांव के समीप तर्पण करते लोग। जागरूक पाठक - फोटो : File Photo
बलिया। पितृपक्ष में रविवार को गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग अपने पुरखों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण में लगे रहे। महावीरघाट, माल्देपुर गंगा घाट, पचरुखिया समेत अन्य घाटों पर तड़के से ही पिंडदान करने वाले पहुंच गए।
विज्ञापन

पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान कराया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर तिल, जौ, कुश और जल से तर्पण किया। मान्यता है कि पितृपक्ष में गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए लोगों ने भी अपने पूर्वजों के नाम का पिंडदान किया। कई श्रद्धालु परिवार के साथ घाट पर पहुंचे और पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान की रस्म पूरी की। इसके बाद गंगा में तर्पण कर पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर धार्मिक माहौल बना रहा और दिनभर गंगा तट पर मंत्रोच्चार गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed