फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People were stuck in traffic jam for 5 hours in 41 degree temperature

Ballia News: 41 डिग्री तापमान के बीच 5 घंटे तक जाम में परेशान रहे लोग

Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
People were stuck in traffic jam for 5 hours in 41 degree temperature
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। सोमवार को अन्य दिनों की तुलना में धूप तेज रही। दोपहर तक तापमान 41 डिग्री पहंुच गया, इस बीच लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। सुबह के 11 बजे ही तपिश चरम पर थी। एंबुलेंस व स्कूल बसें जाम में फंसी रहीं। तेज धूप में जाम में फंसे लोग 5 घंटे तक बिलबिलाते नजर आए।
कोई रूमाल से सिर छुपाने का प्रयास कर रहा था तो कोई झोले की ओट से राहत पाने का प्रयास कर रहा था। दोपहर में ओवरब्रिज पर जाम में फंसे लोगों का हालत सबसे ज्यादा खराब रही। पांच घंटे से ज्यादा समय तक लोग जाम में परेशान होते रहे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर दोपहर में कचहरी से बाइक से शहर की तरफ जा रहे सुखपुरा निवासी सत्येन्द्र 30 मिनट से अधिक जाम में फंस गए। अचानक खड़ी बाइक से अचेत होकर गिर पड़े, आसपास के लोगों ने सहारा दे कर खड़ा किया। पानी का छींटा मारने पर होश में आने के बाद पेड़ की ओट में थोड़ा आराम करने के बाद जाम खत्म होने पर आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद चित्तुपांडेय व काजीपुरा रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के बाद जाम से पूरा शहर जकड़ जा रहा है। ओवर ब्रिज मरम्मत होने के कारण वन वे रूट लागू होने के कारण शहर के दोनों हिस्से में आवाजाही का कोई दूसरा रास्ता न होने से पूरा शहर जाम में जकड़ जा रहा है। रूक-रूक कर करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए।

ट्रैफिक जवान एक चौराहे से दूसरे चौराहे जाम छुड़ाने में लगे रहे, पूरे दिन जाम की हालत बनी रही। सड़कों पर जाम लगने से बाइक व ई-रिक्शा वाले मोहल्ले की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे। इससे गई गलियां भी जाम की चपेट में आ गई। शाम को बरात निकलने से फिर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed