फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People suspicious of the people of coastal areas

तटवर्ती इलाकों के लोगों की मनमानी से लोग सशंकित

Sat, 02 May 2020 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
People suspicious of the people of coastal areas
तटवर्ती इलाकों के लोगों की मनमानी से लोग सशंकित
विज्ञापन

गंगा पार से पहुंचे छह लोगों को पुलिस ने दिया क्वारंटीन करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने के कारण ही जनपद कोरोना की महामारी से बचा हुआ है और ग्रीन जोन में बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग सीमाओं को लांघने का भी काम कर रहे हैं जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ऐसा ही मामला शुक्रवार की देर शाम रामगढ़ में देखने को मिला कि पुलिस प्रशासन के सीमा सील के बावजूद गंगा नदी के उस पार गांवों से छह लोग पहुंच गए। साइकिल से आ रहे इनलोगों को रामगढ़ में रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलिहार निवासी राजनाथ पुत्र लक्ष्मण, अवधेश पुत्र लक्ष्मण, ठाकुर पुत्र बूढ़ा, गणेश पुत्र ठाकुर राम हैं कई दिनों से गंगा पार नौरंगा में रिश्तेदार के यहां रह रहे थे और आ-जा रहे थे। इस बाबत चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि गंगा पार क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर पुलिस एलर्ट है और गंगा पार से आने वालों को सख्ती से रोका जा रहा है। बताया कि इन सभी लोगों को ग्राम सभा बलिहार के ग्राम प्रधान बलिहार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराकर क्वारंटीन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed