फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People shivering due to severe cold and westerly wind.

Ballia News: कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा से ठिठुरे लोग

Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
People shivering due to severe cold and westerly wind.
मौसम लगातार अपना रूप बदल रहा है। कड़ाके की ठंड व चल रही पछुआ हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त है और लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंड को लेकर आलू उत्पादक किसान परेशान हैं। ठंड का असर अन्य फसलों पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

पूरे दिन धूप नहीं होने कोहरा का असर रहने से लोग कांपते रहे। शनिवार को अधिकतम जहां 17 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों बदलते मौसम के बीच पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। शनिवार को पूरे दिन कोहरा का असर रहा। पूरे दिन धूप नहीं होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

9.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार चल रही पछुआ हवा ने ठंड में इजाफा करने का काम किया। आलम यह रहा कि बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे थे। नगर में निकलने वाले लोग चाय की दुकान का अलाव के पास रुक शरीर को गरम करते रहे। उधर, कड़ाके की ठंड के बीच चल रही पछुआ हवा से किसान भी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार आलू फसल पर झुलसा रोग लगने की संभावना से चिंतित हैं। हालांकि दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है पछुआ हवा से खेतों की नमी जल्द कम होगी जो रबी की अन्य फसलों को प्रभावित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed