फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of the district became troublemakers during times of crisis

संकट के समय संकटमोचन बने जिले के लोग

Thu, 30 Apr 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
People of the district became troublemakers during times of crisis
बलिया। संकट के समय में जब प्रशासन के सामने ये संकट था कि वह बाहर से आने वालों को कहां क्वारंटीन कराए, भोजन की व्यवस्था कैसे करे, हर गरीब परिवार तक उसकी पहुंच कैसे हो तो जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवियों ने आगे बढ़कर मदद की। किसी ने भोजन की व्यवस्था संभाल ली तो किसी ने होटल का दरवाजा क्वारंटीन के लिए खोल दिया।
विज्ञापन

ऐसे ही समाजसेवियों में शामिल है जिले का सिंहानिया परिवार भी। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह की अगुवाई में इस परिवार ने न सिर्फ परेशान लोगों की मदद की बल्कि अपने होटल में क्वारंटीन किए गए लोगों के भोजन आदि की व्यवस्था का जिम्मा भी ले लिया। उनके पुत्र अंकित सिंह भी इस काम में लगे हैं और लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं। अंकित कहते हैं कि लॉकडाउन की शुरूआत में ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि से आने वालों को मदद के लिए हमारा परिवार आगे आया था। बाद में जिला प्रशासन की अपील पर हमने अपना होटल जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया और इसमें क्वारंटीन किए जाने वाले लोगों के भोजन-नाश्ता आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली।
विज्ञापन

इसी क्रम में नि:स्वार्थ सेवा समिति गुरुद्वारा रोड के राम कुमार मुन्ना, अधिवक्ता कंचन बाबा, अंकित अग्रवाल, चेतन अग्रवाल के नेतृत्व में बनाई गई दो टीमें लगातार जिला प्रशासन द्वारा नगर के अलग-अलग स्थानों पर रखे गए क्वारंटीन लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed