फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People in the movement of the union, the flower rain welcomed

संघ के पथ संचलन में उमड़े लोग, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Thu, 14 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
People in the movement of the union, the flower rain welcomed
बलिया में विजयदशमी की पूर्व संध्या पर पथ संचालन में प्रतिभाग करते स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। विजयादशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के भृगु मंदिर से पूर्ण गणवेश में घोष वादन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन हुआ। संचलन का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

पथ संचलन का समापन वापस भृगु मंदिर के प्रांगण में हुआ। इसके पूर्व, मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी, अध्यक्षता कर रहे सरदार श्रवण सिंह, सह जिला संघ चालक डॉ. विनोद सिंह ने दुर्गा माता, भारत माता, डॉ. हेडगेवार, श्रीगुरुजी और 11 अक्तूबर को पुंछ में शहीद हुए वीर जवानों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर, ध्वजारोहण के बाद शस्त्र पूजन कर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके उपरांत, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक और बौद्धिककर्ता सुभाष जी ने कहा कि यह दिन विजय, शौर्य, संयम, असत्य पर सत्य की विजय, शक्ति की पूजा एवं संघ की स्थापना का दिन है। कहा कि कलियुग में शक्ति का प्रमुख स्रोत संगठन है, संघ की शक्ति है। इसी दृष्टि से डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन किया था। इस उत्सव की अध्यक्षता सरदार श्रवण सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ओम प्रकाश राय, सह प्रांत कार्यवाह विनय जी, जिला प्रचारक सत्येंद्र, जिला कार्यवाह हरनाम सिंह, सह जिला कार्यवाह अरुण मणि, नगर संघचालक बृज मोहन जी, सह नगर संघचालक श्री परमेश्वरश्री, नगर कार्यवाह ओम प्रकाश राय, सह नगर कार्यवाह रवि सोनी, नगर प्रचारक सचिन, सत्यव्रत सिंह, चंद्रशेखर, आशीष गुप्ता, डॉ. संतोष तिवारी, संजय वर्मा, पवन आदि के अलावा सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed