बलिया। दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर गोपाल आईटीआई के प्रबंधक सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र तिवारी व अन्य लोगों ने बहादुरपुर पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर वाहन चालकों एवं बाइक चालकों के बीच सुरक्षा कवच के रूप में मास्क का वितरण किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली सहित प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदूषण का प्रभाव बढ़ रहा है। जिसके वजह से लोगों को सांस संबंधी बीमारियां व संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में वाहन चालकों बाइक चालकों एवं साइकिल चलाने वाले छात्रों के बीच जागरूकता के लिए मास्क का वितरण किया गया। साथ हीं छ: क्षेत्र के जीरावस्ती एआरटीओं आफिस, हनुमानगंज, पटखवली मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर पहुंच कर लोगों व वाहन चालकों से मिलकर प्रदूषण से होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दिया। साथ हीं लोगों को प्रदूषण से बचने का टिप्स दिया। उन्होंने सामाजिक संगठनों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील भी किया।वहीं उन्हों ने जागरूकता के तौर पर इस कार्य को और लोगों के बीच इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दिया।जिससे वास्तव में प्रदूषण से बचा जा सके। इस मौके पर संजीव सिंह, सुबोध सिंह, अरविंद पांडेय, राजू राय, दयानंद श्रीवास्तव, छात्रनेता दुर्गेश राय, अधिवक्ता प्रवीण तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।