फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People are troubled by power cuts, SP will protest

Ballia News: बिजली कटौती से लोग परेशान, सपा करेगी आंदोलन

Sun, 29 Jun 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by power cuts, SP will protest
बैरिया। विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने रविवार को बैरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि क्षेत्र के अस्पताल दवा व चिकित्सक का अभाव झेल रहे हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार की अकुशलता के कारण प्रदेशवासियों को बिजली रुला रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों की मनमानी व नकली केबल लगाने के चलते बैरिया विधानसभा क्षेत्र में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। तहसील मुख्यालय पर छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी। कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तो 25 हजार करोड़ रुपये की बिजली क्रय की जाती थी, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से यह सरकार बिजली खरीद नहीं रही है। उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि जब बिजली खरीदी ही नहीं जाएगी तो आखिर कैसे किसान, कारोबारी व अन्य उपभोक्ता को 18 घंटे बिजली दे पाएंगे। प्राइवेट सेक्टर से बिजली खरीदी नहीं जा रही है। पिछले पांच साल में कोई नई विद्युत उत्पादन इकाई स्थापित नहीं की गई। ऐसे में आश्वासनों से कैसे बिजली मिलेगी। कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री व ऊर्जा सचिव को पत्र भेजा है। कहा कि अस्पतालों में दवा नहीं है। डॉक्टरों की कमी के कारण वार्ड बॉय अस्पताल चला रहे हैं। गंभीर रोगी को मऊ व आजमगढ़ रेफर कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed