फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People are shopping at the Dadri fair amidst the mild cold.

Ballia News: गुलाबी ठंड के बीच ददरी मेले में लोग कर रहे खरीदारी

Wed, 26 Nov 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
People are shopping at the Dadri fair amidst the mild cold.
ददरी मेला के मीना बाजार में स्टील के बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं और युवतियां।संवाद
बलिया। ददरी मेले में भीड़ बढ़ती जा रही है। गुलाबी ठंड के बीच चार लाइन में लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। ऐसे में पूरे दिन खरीदारी से दुकानदार खुश हैं।
विज्ञापन

महर्षि भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले में जिले के साथ ही दूसरे प्रांत और जनपदों से आई दुकानें सज गई हैं। कंबल, रजाई, चादर की दुकानें पंजाब चंडीगढ़, पंजाब आदि स्थानों से आई हुई हैं। क्राकरी, स्टील, फाइबर की दुकानें भी लगी है। बुलंदशहर से मेले में आई खजला की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। ठंड के चलते गर्म कपड़ों और शाॅल की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। मेले में प्रतापगढ़ के आंवले से बने सामान के साथ खादी ग्रामोद्योग की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। लोग झूला, मौत का कुआं का खूब आनंद उठा रहे हैँ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। -----
विज्ञापन

सजावट के सामान की खरीदारी

मेले में ऊनी वस्त्र, फर्नीचर, और सजावट के सामान की खरीदारी जोरों पर है। शादी-ब्याह के सीजन के कारण पलंग, डायनिंग टेबल, सोफा सेट और बर्तन सेट जैसी चीजों की भी मांग है। जलेबी, छोले-भटूरे और चाट जैसे व्यंजनों का लोग स्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed