फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients are forced to go to private hospitals or district hospitals 15 km away

Ballia News: मरीज निजी अस्पतालों या 15 किमी दूर जिला अस्पताल जाने के लिए मजबूर

Tue, 09 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Patients are forced to go to private hospitals or district hospitals 15 km away
चितबड़ागांव। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितबड़ागांव में पिछले दो माह से डॉक्टर तैनात नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी इलाज के लिए भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सक न होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा। एक ओर स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सक दल भेज रहा है, वहीं यह नगर पंचायत डॉक्टर विहीन है। स्थिति यह है कि मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों और दूर-दराज के सरकारी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर पंचायत निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल बना दिया गया, लेकिन डॉक्टर न होने से यह केवल फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। लोगों को इलाज के लिए 15 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।संतोष कुमार ने कहा कि नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में वायरल बुखार या खांसी जैसी स्थिति में भी मरीजों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि फिलहाल जिले में डॉक्टर्स की कमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed