फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patient numbers surged with the change in weather; 2,134 patients visited the Arogya Mela.

Ballia News: मौसम बदला तो बढ़ी मरीजों की भीड़, आरोग्य मेले में पहुंचे 2134 मरीज

Mon, 28 Sep 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Patient numbers surged with the change in weather; 2,134 patients visited the Arogya Mela.
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान न्यू पीएचसी बछईपुर पर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : Archive
बलिया। मौसम में बदलाव के साथ जिले में वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से जुड़ी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। रविवार को जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2134 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी और जोड़ों के दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

पेट दर्द से परेशान मरीज भी चिकित्सकों के पास पहुंचे। इंदरपुर क्षेत्र के पीएचसी और न्यू पीएचसी पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। नगरा क्षेत्र की न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो, इंद्रौली मलकौली, मालीपुर, किशोरगंज और कसौंडर में आयुष चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। बदलते मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने मरीजों को ठंडे वातावरण और धूल-धुएं से बचने तथा साफ पानी पीने की सलाह दी। न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने 96 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। वहीं कसौंडर में आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 16 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मुहम्मद इमरान ने सहयोग किया। मौसम परिवर्तन के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में भी वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ने की हालिया रिपोर्ट सामने आई है। वैना पीएचसी पर डॉक्टर धर्मेद्र कुमार मरीजों का इलाज किया। उन्होने मौसम के बदलाव को लेकर मरीजों व तीमारदारों को बचाव को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed