फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pathology, thyroid and hormones will be examined in high-tech manner.

Ballia News: हाईटेक होगी पैथोलॉजी, थायरायड और हार्मोंस की होगी जांच

Sat, 09 Sep 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pathology, thyroid and hormones will be examined in high-tech manner.
बलिया। करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही लैब के आधुनिकीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है। कार्य पूरा होते ही जनपदवासियों को 24 घंटे निशुल्क जांच की सुविधा के अलावा थायरायड और हार्मोंस की जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए शासन के निर्देश पर पैथोलॉजी के आधुनिकीकरण के कार्य का इंजीनियरों की टीम ने मौका मुआयना भी किया है और पुराने लैब में जगह कम होने के कारण टीम ने इमरजेंसी के द्वितीय तल का भी प्रस्ताव भेजा है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें ऑटोमेटिक मशीनें और लैब के लिए अत्याधुनिक संसाधन व व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लखनऊ से इसकी मानिटरिंग की जा रही है। तीन शिफ्ट में लैब चलाने के लिए कर्मचारियों की संख्या तीन गुना बढ़ाई जाएगी। विभागीय अधिकारियाें की माने तो लखनऊ की प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग कंपनी (पीओसीटी) को फुल्ली ऑटोमैटिक बायोकैमिस्ट्रिक मशीन का आर्डर दे दिया गया है। तत्कालीन सीएमएस रहे डाॅ. दिवाकर सिंह से कंपनी ने सितंबर में मशीन भेजने का आश्वास दिया था। पैथोलाॅजी के उच्चीकृत नहीं होने के कारण अब तक मशीनें नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैथोलॉजी लैब काे हाईटेक करने की कवायद चल रही है। मरीजों को जल्द ही थायराईडस, हार्मोंस सहित कई जांचों की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। नई मशीने आने वाली है। शासन के निर्देश पर इंजीनियर टीम ने पैथोलॉजी का मुआयना कर प्रस्ताव भेजा हैं। - डाॅ. सुजीत यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed