फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Passengers will soon get rid of bad roadways buses

खराब रोडवेज बसों से यात्रियों को जल्द मिलेगा छुटकारा

Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Passengers will soon get rid of bad roadways buses
बलिया। बलिया डिपो के यात्रियों को कंडम रोडवेज बसों से जल्द छुटकारा मिलेगा। परिवहन निगम के बेड़े में बेहतर स्थिति की 75 फीसदी प्राइवेट बसें शामिल की जाएंगी। इन्हें अनुबंध पर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग के सचिव ने क्षेत्रीय प्रबंधक को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने 15 अक्तूबर को बलिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमाकांत मिश्रा को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की जर्जर बसों को हटाकर उनके स्थान पर प्राइवेट बसों का अनुबंध कर बेड़े में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बसें चलाने के लिए ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से ठेके पर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, बस स्टैंडों पर यात्रियों के बैठने की सुविधा, शौचालय, पानी, बिजली की बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम बलिया डिपो के बेडे़ में 81 बसें हैं। इनमें 10 फीसदी बसों की उम्र पूरी हो चुकी है। इन्हें ठोक पीटकर मार्ग पर चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी से आए दिन डिपो में 14 बसें खड़ी रहती हैं। नए नियम के अनुसार बलिया डिपो में 75 फीसदी यानी 55 बसें अनुबंध कर चलाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 फीसदी ही चलेंगी परिवहन निगम की बसें
अफसरों को मिले पत्र के अनुसार, प्रदेश में बसों की जर्जर स्थिति को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। समीक्षा के बाद निर्देश दिए कि अब निगम में 75 फीसदी प्राइवेट बसें अनुबंध पर लगाई जाएंगी और 25 फीसदी बसें निगम अपनी चलाएगा। पहले निगम को सिर्फ 25 फीसदी ही प्राइवेट बसों को अनुबंध पर लगाने के आदेश थे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उमाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट बसों को अनुबंध पर रखने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राइवेट बस मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें शासन के नियमों से अवगत कराया गया है। सहमति बनते ही अनुबंध कर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed