{"_id":"642b02afdec4c15f8e055128","slug":"parking-should-be-arranged-in-ramlila-maidan-of-the-city-ballia-news-c-20-1-136936-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहर के रामलीला मैदान में की जाए पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहर के रामलीला मैदान में की जाए पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन
बलिया। शहर को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण किया। शहर में सि्थत रामलीला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य भाग का हिस्सा थोड़ा छोटा है इसलिए यहां पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता अधिक है। इसके अलावा, उन्होंने वेंडिंग जोन स्थापित किए जाने को लेकर भी सुझाव दिए।
राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों के साथ शहीद पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि शहीद पार्क का सुंदरीकरण किया जाए। इसके साथ ही इसके छह प्रवेश द्वारों का भव्य निर्माण किया जाए। इनका नामकरण जनपद के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जाए। पार्क में लोगों के घूमने-फिरने, बच्चों के मनोरंजन के लिए व्यवस्था की जाए।