फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panic in villages over corona infection in areas of border province

सीमावर्ती प्रांत के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को लेकर गांवों में दहशत

Thu, 30 Apr 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Panic in villages over corona infection in areas of border province
दया छपरा। सीमावर्ती गंगा उस पार बिहार के गांवों में कोरोना पॉजीटिव मिलने से तटवर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस का दबाव उन क्षेत्रों में कारगर नहीं हो पाएगी अब ग्रामीणों को ही सावधानी बरतनी पड़ेगी। वैसे बैरिया एसएचओ संजय त्रिपाठी नौरंगा पीपा पुल समेत हर सम्भावित रास्ते को सील करने की कवायद में जुटे हुए हैं जहां से बिहार के लोगों का आवागमन हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का मानना है कि बिहार के गांवों से आना-जाना रोकना पुलिस के लिए भी चुनौती है। क्योंकि बैरिया थाना क्षेत्र के ही गंगा उस पार नौरंगा, भुवालछपरा, उदई छपरा डेरा, चक्की नौरंगा में लगभग 30 हजार की आबादी निवास करती है। उन्हें राशन, गैस सिलेंडर व जरुरी सामानों के लिए प्रतिदिन दयाछपरा, बैरिया, रानीगंज आना जाना पड़ता है। यही नहीं इस क्षेत्र के दयाछपरा, पाण्डेयपुर, वंशगोपाल छपरा, किसुनपुरा, लुटईपुर, मीनापुर, रिकिनी छपरा समेत कई गांवों के किसानों के खेत उस पार में है और खेती किसानी के लिए प्रतिदिन उन्हें खेतों में आना जाना पड़ता है। यही नहीं उदई छपरा निवासी पूर्व प्रधान बैजनाथ यादव व वर्तमान प्रधान मनोज यादव के परिवार के खेत व ईंट भट्टा सीमावर्ती गांव नैनीजोर (बिहार) में ही है जहां इनके कुनबे के सदस्य प्रतिदिन आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed