फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panic in the village over a person from the Corona-infected district

कोरोना संक्रमित जिले से आए व्यक्ति को लेकर गांव में दहशत

Thu, 30 Apr 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Panic in the village over a person from the Corona-infected district
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गंगापुर में बुधवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैर प्रांत से किसी के आने की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गैर प्रांत से आए लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर वापस लौट गई। इसको लेकर गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

बताया जाता है गंगापुर के ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंचे रामगढ़ चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ने गांव में बाहरी व्यक्ति के आने के मामले की छानबीन की। इस दौरान पता चला कि बक्सर जिले के छोटकी नैनीजोर निवासी सुखराम गुप्ता करीब दो दशकों से रामगढ़ ढाले के दक्षिण दिशा में जमीन खरीद कर अपना आशियाना बनाकर रहता है। पड़ोसियों का आरोप है सुखराम तीन-चार दिन से घर पर नहीं थे और मंगलवार की शाम को यह रामगढ़ में लौटे हैं। यह अपने गांव छोटकी नैनीजोर गए थे। जबकि बक्सर जिले के गांवों में कई कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। यह भी बताया जाता है कि सुखराम गंगा नदी के रास्ते नाव के सहारे रामगढ़ अपने घर पर आए हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्याम कैलाश भी मौजूद रहे। इस बाबत रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर सुखराम गुप्ता के बारे में जानकारी ली गई है साथ ही घर में 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed