फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   . Pallavi got 127th rank in All India and increased the value of the district

डा. पल्लवी ने ऑल इंडिया में 127वां रैंक प्राप्त कर जिले का बढ़ाया मान

Sat, 26 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
. Pallavi got 127th rank in All India and increased the value of the district
बेरुआरबरी। स्वास्थ्य क्षेत्र में बलिया की बेटी ने एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) में ऑल इंडिया में 127वां रैंक लाकर गांव ही नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। समीपवर्ती गांव मिड्ढा की डॉ पल्लवी शुक्ला पुत्री श्रीराम शुक्ला ने 2014 में एमबीबीएस उतीर्ण करने के बाद न्यूरो सर्जरी में नीट से मास्टर डिग्री 2017 में क्वालीफाई किया था। वर्तमान में नीट एसएस के लिए परीक्षा उतीर्ण कर जनपद का मान बढ़ाया है। डॉ पल्लवी की प्राथमिक शिक्षा जनपद के होली क्रॉस कांवेंट स्कूल बलिया से दसवीं तक उत्तीर्ण करने के बाद इंटरमीडिएट डीएवी पब्लिक स्कूल कोटा राजस्थान से किया। वहीं से इन्होंने एआईपीएमटी क्वालीफाई कर एमबीबीएस की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज मुंबई से संपन्न करने के बाद मेडिकल ऑफ सर्जरी से मास्टर डिग्री लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज मुंबई से हासिल की। उसके बाद ऑल इंडिया मेडिकल सर्जरी में नीट एसएस (सुपर स्पेशलिटी) क्वालीफाई कर न्यूरो सर्जरी से सुपर स्पेशलिटी में 127 वां रैंक प्राप्त किया है। डा पल्लवी के बड़े पिता पदमश्री प्रोफेसर जगदीश शुक्ला जो मौसम वैज्ञानिक है, उन्होंने दूरभाष पर बात कर डॉ पल्लवी के उत्तीर्ण होने पर आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं डाक्टर पल्लवी के बड़े पिता समाजसेवी पंडित महेंद्र प्रताप शुक्ला ने मिठाई खिलाकर उसे आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed