फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: डोली उठने से दो महीने पहले उठी अर्थी, मातम में बदली शादी की खुशी; हादसे में मौसेरे भाई-बहन की मौत

Fri, 03 Oct 2025 09:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 03 Oct 2025 09:22 AM IST
सार

बलिया जिले में सड़क हादसे में एक बालक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। घटना से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Painful story of ballia brother and sister death in road accident latest news in hindi
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

बलिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-31 पर बैरिया कस्बे की दलित बस्ती के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार रितिक यादव, निशा यादव की मौत हो गई। बुधवार को हुए इस हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा है। गुरुवार को दोनों घरों में चूल्हा नहीं जले। उधर निशा की दो महीने बाद ही शादी होनी थी, उसकी तैयारी चल रही थी। परिवार का हर सदस्य शादी को लेकर योजनाएं बना रहा था। इस बीच घटना होने से हर किसी के मुंह से निकल रहा कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाए। 

Painful story of ballia brother and sister death in road accident latest news in hindi
मौके पर लोगों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ हादसा
बिहार के भोजपुर जिला के बड़ारहा थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी रितिक यादव (13) फकरू टोला निवासी अपनी मौसेरी बहन निशा यादव (20) के साथ बाइक से दशहरा मेला देखने रेवती गए हुए थे। घर लौटते समय बैरिया दलित बस्ती के पास मांझी की तरफ से आ रही डंपर ने टक्कर मार दी।
Painful story of ballia brother and sister death in road accident latest news in hindi
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पहले भाई फिर बहन ने तोड़ा दम
हादसे के बाद रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठी निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Painful story of ballia brother and sister death in road accident latest news in hindi
निशा यादव - फोटो : अमर उजाला
दो महीने बाद होने वाली थी निशा की शादी 
डंपर चालक मौके से भाग गया। मुआवजे व चालक को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। नाराज भीड़ ने डंपर पर पत्थरबाजी कर दी। दोनों के परिजन डंपर के सामने बैठ गए। रितिक के पिता ने बताया कि निशा की शादी दो महीने बाद होने वाली थी।
 
विज्ञापन
Painful story of ballia brother and sister death in road accident latest news in hindi
रोते - बिलखते परिजन व मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

क्या बोले अधिकारी
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर और युवती की मौत हो गई है। दोनों आपस में मौसेरे भाई-बहन थे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर के चालक की तलाश की जा रही है। -फहीम कुरैशी, सीओ बैरिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed