{"_id":"69936861f82978a8f40eedf4","slug":"out-of-353-projects-241-are-completed-while-the-maximum-41-are-incomplete-in-jal-nigam-gramin-ballia-news-c-190-1-bal1002-157969-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 353 परियोजनाओं में 241 पूरी, जल निगम ग्रामीण की सबसे अधिक 41 अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 353 परियोजनाओं में 241 पूरी, जल निगम ग्रामीण की सबसे अधिक 41 अधूरी
विज्ञापन
बलिया। जिले में विकास के कई बड़ी योजनाओं का संचालन हो रहा है। इनमें कई पूरी हो गई तो कई अधूरी पड़ी हुई है, जिसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। जनपद में 353 विकास की करोड़ों की बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं को तैयार करने के लिए शासन की तरफ से 9808 करोड़ की धनराशि की योजना थी। शासन से इनमें से 6431 करोड़ की धनराशि परियोजनाओं के निर्माण के लिए अवमुक्त भी हो गए है। विभागों ने 6219 करोड़ रुपये खर्च भी कर दिए है। उसके बाद भी परियोजनाएं आधी-अधूरी अटकी हुई है। इनमें विभिन्न्न विभागों की 113 परियोजनाएं अधूरी है।
विकास की योजनाएं समय से पूर्ण न होने से आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें सबसे अधिक जलनिगम ग्रामीण की 41 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हुई है। दूसरे नंबर पर लोक निर्माण विभाग की 23 परियोजनाएं विलंबित हुई है। इसके पीछे विभाग व कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही बताई जा रही है। वित्तीय वर्ष करीब आने के बाद परियोजनाओं को पूर्ण करने व बजट लैप्स न हो इसके लिए कार्य में तेजी आने लगी है।
-- --
विभाग-- -- -- -- -- -- परियोजना की संख्या-- -पूर्ण-- -अपूर्ण
राजकीय निर्माण निगम-- -- 13-- -- -- -- -- -- -10-- -- 3
विज्ञापन
सीएनडीएस-- -- -- -- -- -- 16-- -- -- -- -- -- 10-- -- 6
लोक निर्माण विभाग-- -- -- 94-- -- -- -- -- -71-- -- -23
राज्य पर्यटन विकास निगम-- 13-- -- -- -- -- -- 5-- -- -8
जल निगम ग्रामीण-- -- -- -50-- -- -- -- -- -- -9-- -- -41
जल निगम नगरीय-- -- -- -6-- -- -- -- -- -- -1-- -- -- -5
मंडी परिषद-- -- -- -- -- -3-- -- -- -- -- -- -- 1-- -- -- 2
सेतु निगम-- -- -- -- -- -7-- -- -- -- -- -- -- -2-- -- -5
सिंचाई एवं जलसंसाधन-- 57-- -- -- -- -- - 50-- -- -- 7
-- --
वर्जन--
जिले में विकास की परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है। इनकी हर माह समीक्षा होती है। शासन स्तर से भी निगरानी की जा रही है।
-ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विकास की योजनाएं समय से पूर्ण न होने से आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें सबसे अधिक जलनिगम ग्रामीण की 41 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हुई है। दूसरे नंबर पर लोक निर्माण विभाग की 23 परियोजनाएं विलंबित हुई है। इसके पीछे विभाग व कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही बताई जा रही है। वित्तीय वर्ष करीब आने के बाद परियोजनाओं को पूर्ण करने व बजट लैप्स न हो इसके लिए कार्य में तेजी आने लगी है।
विज्ञापन
विभाग
राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
सीएनडीएस
लोक निर्माण विभाग
राज्य पर्यटन विकास निगम
जल निगम ग्रामीण
जल निगम नगरीय
मंडी परिषद
सेतु निगम
सिंचाई एवं जलसंसाधन
वर्जन
जिले में विकास की परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है। इनकी हर माह समीक्षा होती है। शासन स्तर से भी निगरानी की जा रही है।
-ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी।