फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Organization of a seminar marking the birth anniversary of Jayaprakash Narayan

Ballia News: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी का आयोजन

Mon, 12 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Organization of a seminar marking the birth anniversary of Jayaprakash Narayan
जेपी जयंती पर जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम काे संबो​​धित करते एमएलसी रविशं - फोटो : Archive
जयप्रकाश नगर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान को लेकर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने दावा किया कि जेपी का जन्म जयप्रकाश नगर (सिताबदियारा) में हुआ था। इस तथ्य से सभी लोग परिचित हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे और उनसे इस विषय पर ध्यान देने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नीरज शेखर ने कहा कि जेपी से जुड़े कार्यक्रम जब से दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने लगे हैं, तब से यहां के आयोजन में कुछ कमी आई है। इसके बावजूद जेपी ट्रस्ट के सचिव एवं एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित कराते आ रहे हैं। विचार गोष्ठी में गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, पूर्व कुलपति केके सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह तथा सेनानी एवं पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने लोकनायक के संघर्ष, उनके विचारों और संपूर्ण क्रांति के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी ट्रस्ट के सचिव एवं एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और जयप्रकाश नारायण के प्रपौत्र विवेक प्रसाद ने ट्रस्ट परिसर में स्थापित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उपस्थित लोगों ने लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इससे पहले आचार्य नरेंद्र देव बाल विद्या मंदिर, सेवाश्रम कॉलेज और जयप्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। जयप्रकाश नगर से शुरू हुई प्रभातफेरी बाबू के डेरा, दलजीत टोला समेत आसपास के गांवों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने लोकनायक से जुड़े नारे लगाकर उनके विचारों का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी, सूर्यभान सिंह, निर्भय नारायण सिंह, रणधीर सिंह नन्हे, बबलू मिश्रा, हरि सिंह, सीबी मिश्रा आदि थे।
------------
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
समारोह में जयप्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय और जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र की विभिन्न कक्षाओं में वर्ष 2025 और 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले और सीमावर्ती बिहार के पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

------------
संकल्प के कलाकारों ने गीतों से बांधा समा
जेपी जयंती पर संकल्प संस्था के कलाकारों ने लोकनायक के जीवन और विचारों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, आचार्य नरेंद्र देव बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्राओं ने जेपी के आंगन में आकर्षक रंगोली बनाकर परिसर को सजाया। जेपी जयंती के अवसर पर भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के करीब 600 युवाओं को स्पोर्ट्स किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed