फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Organic farming will be done in 41 villages on the banks of Ganga

गंगा के तटवर्ती इलाकों में 41 गांवों में कराई जाएगी जैविक खेती

Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Organic farming will be done in 41 villages on the banks of Ganga
बलिया। जिले में गंगा किनारे पांच से सात किमी के दायरे में जैविक खेती के लिए किसानों को जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए किसानों को अनुदान भी मिलेगा। पांच ब्लॉकों के 41 गांवों के क्षेत्रों में यह खेती कराई जाएगी। इस व्यवस्था से जिले के लाखों किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 90 किलोमीटर की लंबाई में गंगा बहती है। गंगा के तटवर्ती इलाकों के किसान वर्ष में केवल रबी की फसल का उत्पादन कर पाते हैं। रबी की खेती के दौरान अक्सर बाढ़ आने के कारण अधिकांश किसानों को खरीफ की खेती का लाभ नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए सरकार ने गंगा किनारे पांच से सात किमी के दायरे में जैविक खेती के लिए किसानों को जोड़ने का प्रावधान किया है। इसके लिए, किसानों को अनुदान भी मिलेगा। इस व्यवस्था से जिले के लाखों किसानों को फायदा होगा। जिला कृषि उप निदेशक की माने तो जैविक खेती के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर प्रथम वर्ष 12 हजार, द्वितीय वर्ष 10 हजार और तृतीय वर्ष नौ हजार का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना से गठित हैं 60 कृषक समूह
जिले में नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे के सोहांव, दुबहड़, बेलहरी, बैरिया और मुरलीछपरा सहित 41 राजस्व गांवों में 20-20 हेक्टेयर में जैविक खेती के लिए कुल 60 कृषक समूहों का गठन किया गया है। यह कृषक समूह गंगा किनारे पांच से सात किमी के अंदर गांवों में बिना रासायनिक खाद प्रयोग किए जैविक खेती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा को स्वच्छ रखना मकसद
गंगा किनारे जैविक खेती कराने का एक मकसद गंगा को स्वच्छ रखना है। अधिकारियों की मानें तो गंगा किनारे के क्षेत्रों में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग होने पर इसका अंश गंगा तक नहीं पहुंचे, इसे लेकर पांच से सात किमी के दायरे में जैविक खेती को बढ़ावा देने की व्यवस्था की गई है।

कुल भूभाग - 299265 हेक्टेयर
खेती का कुल क्षेत्रफल - 219599 हेक्टेयर
खरीफ की खेती - 161651 हेक्टेयर
रबी की खेती - 180518 हेक्टेयर
कुल किसानों की संख्या - 475385
गंगा किनारे के क्षेत्रों में जैविक खेती कराने का प्रावधान किया गया है। यह योजना नमामि गंगे योजना के तहत संचालित होगी। इसमें किसानों को अनुदान भी मिलेगा। - इंद्राज, उप कृषि निदेशक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed