फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposition spreading confusion over CAA and NRC: Shankar Giri

सीएए व एनआरसी पर भ्रम फैला रहे विपक्षी : शंकर गिरि

Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition spreading confusion over CAA and NRC: Shankar Giri
भाजपा कार्यालय पर बैठक को संम्बोधित करते प्रदेश मंत्री शंकर गीरी। - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि विपक्षी दल सीएए और एनआरसी पर भ्रम फैला रहे हैं। एनआरसी के माध्यम से पूरे देश के लोगों का एक रजिस्टर में पंजीकरण होगा। इसके माध्यम से सरकार को यह जानकारी मिलेगी कि देश में कितने लोग व किस जाति धर्म के लोग हैं। गरीबी कितनी है। इसी के आधार पर योजनाएं तैयार की जाएंगी ताकि सबको लाभ मिल सके। ये बातें उन्होंने मंगलवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष इसका गलत प्रचार कर रहा है । पाकिस्तान में गैर मुस्लिम की संख्या कभी 23 फीसदी थी जो अब घट कर 2.2 फीसदी रह गई है। भारत में मुस्लिम आबादी आठ फीसदी थी जो आज 17 फिसदी हो गई है। क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि सीएए कानून भारतीयों के लिए है। इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। यह ऐसा काननू है जिससे पाकिस्तान, बंग्लादेश व अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आने वाले को भारतीय नागरिकता दिलाना है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि 10 फरवरी तक पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी देंगे। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, सुरेंद्र सिंह, नंद लाल सिंह, सुरजीत सिंह, माधव प्रसाद, प्रमोद सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अरुण सिंह बंटू, राजेश सिंह, पंकज मिश्र, सूर्यप्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, बशिष्ठ दत्त पांडेय, शीतांशु गुप्ता, रामजी सिंह, देवब्रत दूबे, मनोज सिंह, अमर सिंह आदि रहे। संचालन संजय मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed