{"_id":"652d69bf16e129d1c20aa1e6","slug":"operation-of-many-canceled-trains-including-lucknow-chhapra-starts-ballia-news-c-190-1-svns1007-5560-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लखनऊ-छपरा सहित कई निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लखनऊ-छपरा सहित कई निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन
वाराणसी जंक्शन पर यार्ड के रिमॉडलिंग का काम पूरा हो गया है। निर्माण कार्य के कारण निरस्त व रूट टायवर्ट सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया है। त्योहार पूर्व लखनऊ -छपरा सहित सभी ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। रेलवे की आय में भी इजाफा भी हुआ है। 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 14523-14524 बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस अप डाउन, 15231- 15232 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस अप -डाउन थी। वहीं, सद्वभावना सहित अन्य ट्रेनों का रूट डायवर्ट व 15083- 15084 छपरा-फर्रूखाबाद- छपरा एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन था। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी जंक्शन पर चल रहा कार्य पूरा हो चुका है। बलिया रूट से होकर चलने वाली जो भी ट्रेन निरस्त, रूट डायवर्ट या शार्ट टर्मिनेशन को खत्म हो गया है। सभी ट्रेनें पूर्व की भाति संचालन होगा। त्योहार को देखते हुए यात्रियों की मांग पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी होगा।
बलिया-आनंद बिहार सहित चार ट्रेनें निरस्त
प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफार्म नौ व 10 के उन्नयन कार्य को लेकर बलिया से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04950 बलिया-आनंद बिहार क्लोन 19 अक्तूबर से 28 दिसंबर, 01025- 01026 दादर सेंट्रल- बलिया दादर एक्सप्रेस अप-डाउन 16 अक्तूबर से 29 दिसंबर, 09525- 09526 नाहरलगुन -ओखा स्पेशल एक्सप्रेस अप डाउन 17 अक्तूबर से 30 दिसंबर, 07651- 07652 जालान-छपरा-जालान स्पेशल एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 29 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।