फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only two people selling india assets two buying Sanatan Pandey jibe bjp public cheated over last 12 years

UP: 'देश की संपत्ति दो ही लोग बेच रहे, दो ही खरीद रहे', सनातन पांडेय का तंज; कहा- 12 साल में जनता को केवल ठगा

Mon, 29 Jun 2026 07:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 29 Jun 2026 07:48 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में सपा नेता सनातन पांडेय ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्ति दो लोग बेच रहे हैं और दो ही खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के 12 और यूपी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में जनता को केवल ठगा गया तथा विकास के दावे खोखले साबित हुए।

विज्ञापन
Only two people selling india assets two buying Sanatan Pandey jibe bjp public cheated over last 12 years
लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पांडेय। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया है। वादा में ही भाजपा की सरकार का समय निकल गया। धरातल पर कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि दो लोग ही देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं और दो लोग उसे खरीद रहे हैं। यह सिलसिला भाजपा सरकार बनने के बाद चला आ रहा है। वे सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में सफर कराने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश की बागडोर कमजोर हाथों में है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा भी अधूरा रह गया, जबकि नोटबंदी के बाद आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद देश में किसानों की आत्महत्याओं में वृद्धि हुई, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज देश को केवल चार लोग चला रहे हैं। दो लोग देश की संपत्तियां बेच रहे हैं और दो लोग उन्हें खरीद रहे हैं। उन्होंने नाम लेते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेचने का कार्य कर रहे हैं, जबकि अडानी और अंबानी खरीदने का कार्य कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार नौ वर्षों में उस स्तर का कोई नया कार्य नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं के नाम बदल सकती है, लेकिन समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की बराबरी नहीं कर सकती।

30 अगस्त के बाद अधूरी परियोजनाओं पर धरना देंगे सपा कार्यकर्ता
सांसद सनातन पाण्डेय ने जिले के विकास की योजनाओं पर कहा कि मंत्री दयाशंकर सिंह अच्छे है लेकिन उनके द्वारा कराया गया कोई कार्य पूरा नहीं होगा। सपा की सरकार बनने के बाद सभी योजनाओं को पूरा किया जाएगा। घोषणा की कि यदि 30 अगस्त 2026 तक वर्तमान सरकार द्वारा घोषित परियोजनाएं पूरी नहीं होती हैं, तो समाजवादी पार्टी प्रत्येक अधूरी परियोजना स्थल पर क्रमवार एक-एक दिन का धरना-प्रदर्शन करेगी। 

इस मौके पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र 'मशाल', पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, बीरबल राम, सुशील कुमार पांडेय, शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, धनंजय सिंह बिसेन, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, जलालुद्दीन, अंगद मिश्रा फौजी, अजय यादव, आशुतोष ओझा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed