Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clouds persisted throughout the day; weather expected to clear starting today.

Ballia News: पूरे दिन छाए रहे बादल, आज से मौसम साफ होने का अनुमान

Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Clouds persisted throughout the day; weather expected to clear starting today.
आसमान में पूरे दिन छाए रहे बादल।संवाद
बलिया। अकवान चक्रवात तूफान का असर अब नरम पड़ने लगा है। इससे मौसम में सोमवार को बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आसमान साफ रहने व कोहरा पड़ने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाने से बारिश का भय बना रहा। सुबह हल्की फुहार भी कुछ क्षेत्रों में पड़ने से किसान परेशानी में पड़ गए थे। इससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। ठंड में इजाफा होने से लोग स्वेटर व जैकेट में दिखाई देने लगे हैं। सुबह व शाम ठंड का असर अत्यधिक रहा। मौसम में लगातार बदलाव से लोग तरह-तरह की बीमारी के भी चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते यूपी राहत आयुक्त ने लोगों से सुबह के वक्त जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने को कहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान अधिकतम 26 व न्यूनतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम पूरी तरह से अब साफ होने का अनुमान है। एकाध दिन सुबह में कोहरा दिखाई देगा। हल्की हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों को अब राहत मिल जाएगी, जिससे वह अपने खेतों की बोआई व मड़ाई कर सकेंगे। चक्रवात का भय अब खत्म हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed