Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assistant teacher also suspended in case involving child being locked inside school

Ballia News: स्कूल में बच्चा बंद रहने के मामले में सहायक अध्यापक भी निलंबित

Sun, 22 Nov 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher also suspended in case involving child being locked inside school
बलिया। नगरा शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के अंदर पांच वर्षीय आंगनबाड़ी के बच्चे सत्यम के बंद रह जाने के मामले में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनामिका मौर्या के बाद अब सहायक अध्यापक अन्तिमा यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं, तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीईओ नगरा की ओर से 20 नवंबर को प्रस्तुत आख्या के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। दोनों शिक्षिकाओं पर विद्यालय बंद करते समय कक्षा-कक्षों का निरीक्षण न करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। निलंबन आदेश में विभागीय आदेशों की अवहेलना, कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन, स्वेच्छाचारितापूर्ण आचरण और विभाग की छवि धूमिल करने सहित पांच आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नामित, संबद्ध किए गए विद्यालय
मामले की विभागीय जांच के लिए रसड़ा के बीईओ ओम प्रकाश तिवारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनामिका मौर्या को प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणपुरा तथा सहायक अध्यापक अन्तिमा यादव को प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुरा से संबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि स्कूल बंद होने के बाद अंदर फंसे पांच वर्षीय बच्चे की जानकारी करीब डेढ़ घंटे बाद हो सकी थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने विद्यालय का ताला तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका जा चुका है और अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नयन कुमारी, पुष्पा व अनुराधा की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। -केएम पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed