फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only the mantra of self-reliance will eliminate corruption from the country: Harivansh-

आत्म निर्भर का मंत्र ही देश से खत्म करेगा भ्रष्टाचार: हरिवंश-

Thu, 05 Nov 2020 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Only the mantra of self-reliance will eliminate corruption from the country: Harivansh-
जयप्रकाशनगर। आज के इस भाग-दौड़ के बीच किसी भी इंसान के पास किसी के लिए समय नहीं है। ऐसे समय में आत्म निर्भर बनने का मंत्र ही देश से भ्रष्टाचार को खत्म कर सकता है। इस दिशा में देश ने कदम बढ़ाया है। आज एक आधार कार्ड ने कई तरह के भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया। इसी तरह और भी कई टेक्नोलॉजी आएंगे और पूरे सिस्टम को बदल देंगे। ऐसे में देश के लोगों को आत्म निर्भर बनने की ओर अपना पांव बढ़ाना चाहिए। यह बातें राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश ने कही। वह अपने गांव सिताबदियारा में गांव के लोगों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी के समय में हर किसी की चाह तत्काल धनी बनने की है। ये रास्ता हमें भ्रष्टाचार की दिशा में ले जाता है। यह आत्म मंथन का विषय है। आज के बीए या एमए तक की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं को खुद अपना आंकलन करना होगा कि उसके अंदर उस स्तर तक का ज्ञान है या नहीं है। यदि नहीं है तो इसके लिए दोषी कौन है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बहुत कुछ मंथन के बाद देश के युवाओं को आत्म निर्भर बनने का मंत्र दिया है। कौशल विकास की ट्रेनिंग कर बहुत से युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। बहुत से युवा कृषि के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता हासिल कर रहे हैं। सरकार की ओर से छोटे-छोटे रोजगार के लिए भी कई तरह के अवसर दिए जा रहे हैं। इसका लाभ देश के हर युवा को उठाना चाहिए। हम केवल डिग्री लेकर तरक्की नहीं कर सकते। विदेशों में हर कोई काम करता है। अपने यहां आराम करते हुए धन अर्जित करने की परंपरा चली आ रही है। यह रास्ता देश को पीछे ले जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed