फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 6185 farmers have got token relative to 14906

14906 के सापेक्ष 6185 किसानों को ही मिल सका है टोकेन

Mon, 04 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Only 6185 farmers have got token relative to 14906
शासन के निर्देश पर जिले में अलग-अलग एजेंसियों के कुल 106 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं और अधिकांश क्रय केंद्र संचालित भी हो चुके हैं। लेकिन इस बार गेहूं बेचने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को दोपहर तक कुल 14906 किसानों ने पंजीकरण कराया और इनके सापेक्ष कुल 6185 किसानों को ही गेहूं बेचने के लिए टोकेन मिल सका है। इसमें भी 454 टोकेन ऑफलाइन जारी किए गए हैं। इसी तरह पंजीकरण के सापेक्ष अब तक 11905 किसानों के ही आवेदन का सत्यापन किया जा सका है। इसके चलते किसानों को गेेहूं बेचने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अधिकांश किसान खेतों या खलिहानों में ही अनाज रखे हैं ताकि टोकेन मिलने पर क्रय केंद्र लेकर जाएं। लेकिन आए दिन मौसम खराब होने व बारिश ने परेशानी और ही बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सबसे अधिक सदर तहसील के किसानों ने किया पंजीकरण
बलिया। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किए गए ऑनलाइन पंजीकरण, सत्यापन व टोकेन की स्थिति को देखें तो सबसे अधिक सदर तहसील के किसानों ने आवेदन किया है। बेल्थरारोड तहसील में कुल 1199 पंजीकरण के सापेक्ष 1119 किसानों का ही सत्यापन हुआ है और 381 किसानों को टोकेन मिला है। इसी तरह सिकंदरपुर में 2805 के सापेक्ष 2108 का सत्यापन व 749 किसानों को टोकेन, रसड़ा में 3225 के सापेक्ष 2895 का सत्यापन व 1318 किसानों को टोकेन, बलिया में 3608 के सापेक्ष 3211 का सत्यापन, 2134 किसानों को टोकेन मिला है। इसी तरह बांसडीह में पंजीकरण 2681 के सापेक्ष 1965 का सत्यापन व 1220 किसानों को टोकेन व बैरिया तहसील में 888 के सापेक्ष 607 का सत्यापन व 383 किसानों को ही टोकेन मिल सका है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए होने वाले आवेदनों को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश सभी तहसीलों को दिया गया है। ऑनलाइन ही कार्य हो रहे हैं जिसमें कभी-कभी दिक्कतें आ जा रही हैं फिर भी कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम आसरे, एडीएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed