फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online quiz competition launched

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ, वीडियो कॉलिंग से जुड़े प्रतिभागी

Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Online quiz competition launched
बलिया। जनपद स्तरीय ऑनलाइन किल कोरोना प्रतियोगिता के पहले दिन दुबहर, बैरिया, पंदह और नवानगर शिक्षा क्षेत्र के बच्चे दूसरे चरण, यानी सेमीफाइनल के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता के पहले चरण में सोमवार को शिक्षाक्षेत्र बेलहरी, दुबहर, बैरिया, मुरली छपरा, पंदह, रेवती व बेरुआरबारी के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किल कोरोना टीम के साथ सम्बन्धित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे जुड़े थे। 23 सितंबर को भी आठ शिक्षा क्षेत्र के बच्चे इसमें भाग लेंगे, जिनका चयन दूसरे चरण के दूसरे चक्र के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति जन जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन कर रहीं टीडी कालेज की प्रोफेसर निशा राघव द्वारा पांच-पांच प्रश्न पूछे गए। साथ ही चार विकल्प देकर सही उत्तर बताने को कहा गया। वीडियो कॉलिंग से जुड़े बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों का उत्तर देकर सभी को गौरवान्वित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। बताया कि 24 को होने वाले फाइनल विजेता को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। किल कोरोना टीम की तरफ से मनोज चतुर्वेदी व प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में जनपद के एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी और चित्रलेखा सिंह ने बच्चों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक शशिभूषण मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed