फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One more person died in district, number 91, active case 148

जिले में एक और व्यक्ति की हुई मौत, संख्या हुई 91, एक्टिव केस 148

Fri, 06 Nov 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
One more person died in district, number 91, active case 148
बलिया। जनपद में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे है। शासन के निर्देश के क्रम में 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ई-रिक्शा चालक, सवारी चालक, ब्यूटी पार्लर आदि स्थानों पर गठित टीमों द्वारा जांच की जा रही है। इसीक्रम में जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई हे। वहीं जिले में 23 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6456 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6433 में से 6217 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 147 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 91 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6485 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हनुमानगंज के बीडीओ संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा एससी कालेज में एक, गायत्री मंदिर में एक, रामपुर महावल में एक, बलिया में एक,बांसडीह के कोलकाला में एक,मनियर के सहदेव प्रसाद जनरल स्टोर में एक, रेडिमेड स्टोर में एक, मुरलीछपरा के भगवानपुर में एक, बैरिया में एक, खलिफा टोला में एक, बीबी टोला रानीगंज में एक, नगरा में एक, कसौंधर में एक, गोठाई में एक, रेवती के चौबे छपरा में एक, समन थोथा में एक, असमान थोथा में एक, सोहाव के नरही में एक, पंदह के करम्मर में एक, चिलकहर में दो पॉजिटिव केस पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed